Share

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि कोरोना और यूक्रेन-रूस युद्ध नहीं होता तो हमारी अर्थव्यवस्था का आकार 4.3 ट्रिलियन डॉलर होता। भारत की तरह ही अमेरिका और चीन में भी महंगाई का संकट है। कोरोना से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। यह बताने की आवश्यकता नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमारे कोरोना प्रबंधन की प्रशंसा की है। देश से निर्यात लगतार बढ़ रहा है। अंतराष्ट्रीय व्यापार बढ़ रहा है। आरबीआई ने महंगाई रोकने के लिए कदम उठाए है। रक्षामंत्री शनिवार को लखनऊ इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से विश्व में भारत की प्रतिष्ठा, साख और विश्वसनीयता बढ़ी है। पहले भारत की बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। आज अमेरिका भी भारत की बात सुनकर उस पर अमल करने की कोशिश करता है।
नेतृत्व प्रभावी होता है तो विकास को कोई नहीं रोक सकता है। डिफेंस की क्षमता और अर्थव्यवस्था से किसी देश की ताकत का आकलन होता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *