Share

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है। महंगाई की वजह से आम आदमी की कमर टूट गई है।
डीजल-पेट्रोल के बाद घरेलू गैस के भी दाम बढ़ गए हैं। इससे लोगों का बजट गड़बड़ा गया है, लेकिन सरकार चैन की वंशी बजा रही है।
सपा अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि बढ़ती महंगाई का असर यह भी हुआ है कि बड़ी संख्या में बच्चों की फीस न दे पाने से उनकी शिक्षा बाधित हुई है। अभी रिजर्व बैंक ने अपना रेपो रेट बढ़ाने की घोषणा की। कई बैंकों ने घर-कार लोन महंगा कर दिया है। इससे ईएमआई का बोझ बढ़ेगा।
लाखों कर्जदारों की हालत बिगड़ जाएगी। इसके साथ ही दवाओं के दामों में भारी वृद्धि हुई है। कई गंभीर बीमारियों की दवाओं के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। सच तो यह है कि भाजपा राज में जनता कंगाल होती जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *