Share

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को टांग में लगी गोली, सिपाही भी घायल
आजम खां को लेकर बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश की सियासत काफी गरमायी हुई है। बीते दिनों जहां शिवपाल यादव आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे तो वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भी जेल जाकर आजम खां से मुलाकात की। हर कोई इन दिनों खुद को आजम खां के साथ दिखाने की कोशिश कर रहा है।
इसी बीच एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रयागराज से कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला ने आजम खां का एक पोस्टर वायरल किया है। इस पोस्टर के माध्यम से कांग्रेसी नेता इरशाद ने आजम खां को पार्टी ज्वाइन करने का न्योता दिया है। इस वायरल पोस्टर की खास बात है कि इसमें इरशाद उल्ला और आजम खां के साथ ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, आचार्य प्रमोद कृष्णम व अन्य नेताओं की तस्वीरें भी हैं।
आजम खां समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता ने प्रयागराज में पोस्टर वायरल कर कहा कि आजम खां बेगुनाह हैं और ढाई साल से जेल में बंद हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया। अखिलेश यादव के परिवार के साथ ऐसा होता तो क्या वह चुपचाप बैठते?
कांग्रेसी नेता ने आगे कहा, फर्जी मुकदमे मे बंद आजम खां कांग्रेस ज्वाइन करते हैं तो हम लोग उनका स्वागत करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जेल में जाकर आजम खां से मुलाकात की और उनके परिवार से भी मुलाकात की।
इरशाद उल्ला ने कहा, हम आजम खां से मिलने सीतापुर जेल जाएंगे। वह सपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन करें, कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जहां मुसलमानों को हमेशा सम्मान और इज्जत और पद से नवाजा जाता है। कांग्रेस पार्टी आजम खां साहब के साथ खड़ी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *