Share

मोबाइल नहीं दिया तो युवक के गले पर किया ब्लेड से वार, घायल
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल चुका है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा (दक्षिण), बारां, झालावाड़ के आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ का असर शनिवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद रविवार को अगले चार-पांच दिन तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है। आठ मई के बाद जोधपुर और बीकानेर संभाग में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
पिछले 24 घंटे में तापमान की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में बांसवाड़ा सबसे अधिक गर्म रहा। बांसवाड़ा का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का 43.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *