यूपी: बस्ती से अपहृत व्यापारी के पुत्र को पुलिस ने सहजनवा से छुड़ाया, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

286
Share

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने व्यापारी के अगवा बेटे को सकुशल छुड़ा लिया है। पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के रूधौली के कपड़ा व्यवसाई के अपहृत बेटे अखंड कसौधन को पुलिस ने गोरखपुर के सहजनवां नगर पंचायत के शिवपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश देकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया।
मौके से अपहरणकर्ता सूरज सिंह और आदित्य सिंह पुत्र कृपानंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों सगे भाई हैं। अखंड को एक कमरे में हाथ बांध कर रखा गया था।
शनिवार की सुबह हर्रैया इंस्पेक्टर शैलेष सिंह और रुधौली इंस्पेक्टर रामकृष्ण मिश्र की अगुवाई में बस्ती पुलिस की टीम बच्चे को लेकर टीम बस्ती लौटी। सुबह 5 बजे बस्ती जिला अस्पताल में अखंड का मेडिकल चेकअप कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY