Share

अमरिया/पीलीभीत। स्कूल से बहन को लेने गए युवक की हादसे में मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव चार घंटे तक नहीं उठाने दिया। काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने और शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया।
अमरिया थाना क्षेत्र के गांव गोपाल नागर निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उनकी पुत्री आरती कक्षा सात में डेढ़ किलोमीटर दूर गांव सिरसा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती है। सुबह करीब 11 बजे उनका पुत्र 18 वर्षीय विजय कुमार उसे स्कूल से लेने गया था। विजय कुमार के साथ उनकी छोटी पुत्री वंदना भी गई थी। छुट्टी में देरी होने के कारण विजय गांव सिरसा निवासी विजयपाल के सड़क किनारे बने घर के बाहर खड़े पाकड़ के नीचे चारपाई पर बैठ गया। वहां विजय पाल की पत्नी प्रीति भी बैठी थीं। जबकि वंदना उनके घर के अंदर पानी पीने चली गई। इसी दौरान अमरिया से मुड़िया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने विद्युत पोल को टक्कर मारने के बाद उन लोगों को रौंद दिया। हादसे में विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रीति घायल हो गईं। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने चालक और ट्रक मालिक को बुलाने की मांग को लेकर चार बजे तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद चार घंटे बाद शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *