Share

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए कार्तिक और कृति एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में दोनों कलाकार अपनी फिल्म का शेड्यूल खत्म होने के बाद मॉरीशस से वापस लौटे हैं। विदेश से वापस लौटे कार्तिक और कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए इस वीडियो में कार्तिक और कृति एयरपोर्ट पर एक- दूसरे को गले लगाते नजर आए। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो को देख कई लोग दोनों की डेटिंग के कयास लगा रहे हैं। कार्तिक और कृति को एक साथ देख फैंस हमेशा उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। ऐसे में अब इस वीडियो को देख फैंस एक बार फिर दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”उनके रिश्ते का बेसब्री से इंतजार है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा,”वे एक-दूसरे को डेट क्यों नहीं करते?” एक फैन ने कमेंट किया, शादी कर लो अब, अपने फैंस को तड़पाओ मत। वहीं एक और यूजर ने लिखा, अब जल्दी इसे ऑफिशियल कर दो। एक और ने लिखा, ये दोनों एक-दूसरे के साथ परफेक्ट लगते हैं।
फिल्म शहजादा की बात करें तो कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अभिनीत यह फिल्म अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलू की हिंदी रीमेक है। रोहित धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल ने किया है। फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेड़कर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शहजादा 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *