Share

दिल्ली समेत नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना एक बार फिर अपने पांव तेजी से पसार रहा है और इस बार इसकी चपेट में बच्चे बड़ी संख्या में आ रहे हैं। सोमवार को जारी गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की कोरोना बुलेटिन के अनुसार दोनों शहरों में कुल 22 बच्चे बीते 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आए हैं, जिनकी उम्र 18 से कम है।
सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बीते 24 घंटे में कुल 65 मरीज सामने आए हैं, इनमें से 19 बच्चे हैं। वहीं इसी अवधि में कुल 13 संक्रमित ठीक भी हुए हैं और वर्तमान में जिले में कुल 332 सक्रिय मरीज हैं। बात अगर गाजियाबाद की करें तो सोमवार को आई कोरोना बुलेटिन के अनुसार बीते एक दिन में कुल 20 नए संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से तीन बच्चे हैं। वहीं चार संक्रमित ठीक भी हुए हैं। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक 76 संक्रमित गौतमबुद्धनगर में मिले। इसके बाद गाजियाबाद में 33, लखनऊ में 7 और कानपुर नगर में 5 मरीज मिले हैं, इनमें से चार एक ही परिवार के हैं। अन्य जिलों में कहीं एक तो कहीं दो मरीज मिले हैं। हरदोई में एक मरीज की मौत हुई है। अब प्रदेश में 610 सक्रिय मामले हैं। वहीं, प्रदेश में टीकाकरण की गति भी तेज है। अब तक 30.74 करोड़ से ज्यादा को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। चार दिन में संक्रमण की दर में 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को 135 नए कोरोना मरीज मिले हैं। हालांकि, 31 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में आठ दिन बाद एक मरीज की मौत हुई है। कोविड को लेकर गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है। एनसीआर के सभी जिलों के संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग के भी निर्देश हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *