Share

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के अभाव में रविवार को पारा फिर चढ़ गया। इस कड़ी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसे लेकर विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने की वजह से पारा गिरने से भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 21 से 67 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। दिनभर चिलचिलाती धूप निकली रही और लू चलने से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, इसके अगले दिन भी पारा 42 तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही इस दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बुधवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। उधर, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सबसे खराब हवा फरीदाबाद की रही। दिल्ली का एक्यूआइ 251, फरीदाबाद 358, गाजियाबाद 239, ग्रेटर नोएडा 288, गुरुग्राम 276 व नोएडा 269 एक्यूआइ रहा

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *