Share

प्रदेश के वनों में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हेलीकॉप्टर के प्रयोग का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि फायर सीजन के दौरान हेलीकॉप्टर जंगलों के करीब रखे जाएं। जिससे जरूरत पड़ने पर उनका तत्काल इस्तेमाल किया जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार जंगलों में आग लगने की घटनाएं पहले ही बहुत हो गई हैं। बारिश की वजह से थोड़ा नियंत्रण हुआ है। यदि बारिश आगे भी जारी रही, तभी पूरा नियंत्रण हो सकता है। मगर राज्य के मैदानी क्षेत्रों में साल, सागौन के जंगल हैं। इस बार गर्मी से उनके जलने की आशंका है।
ये भी पढ़ें…उत्तराखंड कांग्रेस को मिला नया सेनापति: पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में करन माहरा ने किया पदभार ग्रहण जंगलों की आग को लक्ष्यगत तरीके से पिछले साल के मुकाबले पहले वर्ष 25 प्रतिशत और दूसरे वर्ष 50 प्रतिशत घटाने का प्रयास होना चाहिए। इसमें ड्रोन तकनीक का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण जंगलों के नजदीक हेलीकॉप्टर रखे जाएं, ताकि प्रारंभ में ही यदि घने जंगलों के बीच में कहीं आग लगती है तो उसको बुझाने में हेलीकॉप्टर का सहारा लिया जाए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *