Share

हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह मां बनी हैं। उन्होंने 3 अप्रैल को प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम किया था। यहां तक कि वह डिलीवरी से एक दिन पहले भी शूट पर गई थीं। डिलीवरी से पहले वह पति हर्ष लिंबाचिया संग अपने शो खतरा-खतरा में दिखाई दे रही थीं और इसके अलावा वह हुनरबाज को होस्ट भी कर रही थीं, हालांकि डिलीवरी की वजह से वह कुछ दिनों से शो में नजर नहीं आईं थीं, लेकिन बेटे को जन्म देने के महज 12 दिन बाद भारती सिंह वापस काम पर लौट गई हैं।
12 दिन के बेटे को छोड़ काम पर लौटीं भारती सिंह-
सबको हंसाने वाली भारती सिंह अपने छोटे से बेटे को घर पर छोड़कर अपने काम पर वापस आ गई हैं, हालांकि हर मां की तरह वह भी इस बात को लेकर परेशान हैं, लेकिन हमेशा की तरह वह मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह मुस्कुराती हुई पैपराजी को पोज दे रही हैं, लेकिन वह धीमे से यह भी कहती नजर आ रही हैं कि मेरा बेटा सिर्फ 12 दिन का है, मैं आज बहुत रोई हूं, लेकिन काम तो काम होता है।
रणबीर आलिया की शादी पर भारती ने दिया ये जवाब
जब पैपराजी भारती सिंह से कहते हैं कि रणबीर-आलिया की शादी हो गई है, आप इसके बारे में कुछ कहना चाहेंगी। तो भारती सिंह कहती हैं, बहुत बहुत बधाई। इसके बाद कॉमेडियन हमेशा कि तरह अपने मजाकिया लहजे में कहती हैं, ‘उन्होंने हमें बुलाया था, लेकिन हम गए नहीं क्योंकि बच्चा छोटा है। इसके बाद वह कहती हैं…हमें नहीं बुलाया’। बता दें कि भारती सिंह ने बच्चे के गृह प्रवेश की झलक भी शेयर की थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *