Share

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए। गवाह अदालत नहीं पहुंचे। अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने माजरा के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था।
यह भी पढ़ें: बड़ा फेरबदल: मेरठ के 60वें जिलाधिकारी होंगे दीपक मीणा, पश्चिमी यूपी से है गहरा नाता, के.बालाजी प्रतीक्षारत
राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है। प्रकरण की सुनवाई एडीजे-11 शाकिर अली की कोर्ट में चल रही है। डीजीसी राजीव शर्मा और एडीजीसी नीरज कांत मलिक ने बताया कि नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए हैं। प्रकरण में सीबीसीआईडी और अन्य पुलिसकर्मियों की गवाही होनी है, लेकिन शुक्रवार को पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *