Share

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में चार बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। चारों बच्चों की मौत कथित तौर पर जहरीली टॉफी खाने से हुई है। परिजनों का कहना है कि घर के बाहर कुछ सिक्के और कुछ टॉफी पड़ी हुई थी। बच्चों ने टॉफी बटोर लीं और उसे खा लिया। टॉफी खाने के कुछ समय बाद ही वे अचेत हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

पूरा मामला कुशीनगर के कसया क्षेत्र का है, जहां बुधवार की सुबह कथित तौर पर जहरीली टॉफी खाने से एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता एवं जांच के निर्देश दिए हैं।

उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय ने इस घटना के बारे में बताया कि कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के लठउर टोला की मुखिया देवी सुबह घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं। उसी वक्त उन्‍हें एक पॉलिथि‍न में पांच टॉफी और नौ रुपए मिले। उन्‍होंने तीन टॉफी अपने नाति‍यों और एक टॉफी पड़ोसी के बच्चे को दे दी। चारों बच्चे टॉफी खाने के बाद कुछ दूर ही चले थे कि वे बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद बच्चों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने चारों बच्‍चों को मृत घोषित कर दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *