Share

डायबिटीज में खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है और अग्नाशय से इंसुलनि हार्मोन निकलना बंद हो जाता हैशुगर के दो प्रकार होते हैं, एक टाइप 1 और एक टाइप 2। टाइप 2 डायबिटीज अधिक खतरनाक हैदालचीनी की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है
भारत में डायबिटीज एक बड़ी समस्या है, लगभग हर घर में शुगर के मरीज आपको मिल जाएंगे, कोरोना के बाद लोगों में डायबिटीज की समस्या में इजाफा हुआ है। डायबिटीज पेशेंट सबसे ज्यादा इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनका शुगर लेवल किस तरह से सामान्य रहे। शुगर के लेवल को सामान्य बनाए रखने के लिए दवाइयों के अलावा घरेलू नुस्खे भी आप अपना सकते हैं।

आज हम आपको दालचीनी के इस्तेमाल से डायबिटीज को कंट्रोल में रखने की जानकारी दे रहे हैं। डायबिटीज में खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है और अग्नाशय से इंसुलनि हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। शुगर के दो प्रकार होते हैं, एक टाइप 1 और एक टाइप 2। टाइप 2 डायबिटीज अधिक खतरनाक है।दालचीनी की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। शुगर के मरीजों को हर रोज दालचीनी का सेवन करना चाहिए इससे शुगर कंट्रोल होता है तो चलिए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल-

दालचीनी शुगर लेवल करेगी कंट्रोल-

दालचीनी में एमिनो एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे कि फाइबर, मैग्नीज, आयरन, कैल्शियम, विटामिन के, कॉपर पोटैशियम, मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जर्नल ऑफ डायबिटीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी में छपी रिसर्च के मुताबिक दालचीनी इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

कैसे बनाएं दालचीनी की चाय-
दालचीनी की चाय घर में बनाना सबसे आसान है। एक पैन में 2 कम पानी डालें। अब इसमें 1 दालचीनी स्टिक डालें या फिर दालचीनी को कूट कर डालें। अब एक चुटकी अजवाइन और काला नमक डालें। अब इस 10 मिनट तक उबलने दें। अब जब पैन में पानी बस 1 कप जितना बच जाए तो गैस बंद कर लें। इसे कप में छान लें और पिएं। अब चाय तैयार है आप इसे पी सकते हैं।

दूध के साथ भी कर सकते हैं सेवन-
दालचीनी वाला दूध शुगर कंट्रोल करने के लिए पी सकते हैं। इसके लिए बस एक कप दूध में एक से दो चम्मच दालचीनी पाउडर अच्छी तरह से मिला लें और रोजाना पिएं। बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें, साथ ही डॉक्टर से परामर्श भी ले सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *