Share

मथुरा. पालीखेड़ा में पांच दिन पूर्व वृद्धा की हत्या का खुलासा करते हुए हाईवे पुलिस ने दो बाल अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि नातिन ने अपने प्रेमी के संग दादी की हत्या सिर में डंडा मारकर की थी। पुलिस ने डंडा भी बरामद कर लिया है। दादी अपनी नातिन को टोका-टाकी करती रहती थी। वह कहती थी कि किशोर से मत मिला करो। घटना वाले दिन भी किशोर उससे मिलने आया था। किशोर भी इसी बात से नाराज रहता था।
आठ मार्च की है घटना
थाना हाईवे के गांव पालीखेड़ा में आठ मार्च को देर रात वृद्धा शकुंतला देवी की हत्या कर दी गई थी। घर में उसके अलावा उसकी 15 साल की नातिन थी। बेटा और पुत्रवधु कहीं बाहर गए हुए थे। हत्या करने के बाद सुबह नातिन ने ही पुलिस को सूचना दी थी। हालांकि हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके हाईवे पुलिस खुलासे में जुट गई।
कमरे में बंद कर दी थी नातिन
पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो हकीकत से पर्दा हट गया। पुलिस ने नातिन से पूछताछ की तो वह टूट गई। एसएचओ अनुज कुमार ने बताया कि नातिन और गांव के ही रहने वाले 15 साल के किशोर को संग देखकर दादी ने नातिन को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद प्रेमी ने सिर में डंडा मारकर दादी की हत्या कर दी। इसके बाद चारपाई पर दोनों ने शव को रख दिया।

हत्या छिपाने के लिए बताई झूठी कहानी
हत्या करने के बाद किशोर अपने घर चला गया। इसके बाद सुबह नातिन ने जुर्म छुपाने के लिए झूठी कहानी रची, लेकिन ये कहानी ज्याद समय तक पुलिस की नजरों के बचकर नहीं रह सकी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दोनों को पकड़कर बाल सुधार ग़ृह भेज दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *