Share

नई दिल्ली. रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद यूक्रेन में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें यूक्रेन में रह रहे भारतीयों से कहा गया है कि वे जहां भी हों घर में रहें, शांत व सुरक्षित रहें। मौजूदा स्थिति अत्यधिक अनिश्चित है।

भारतीय दूतावास ने कहा है कि कीव के पश्चिमी हिस्सों से यात्रा करने वालों सहित कीव की यात्रा करने वाले सभी लोगों को अस्थायी रूप से अपने-अपने शहरों में लौटने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने कहा है कि किसी भी अपडेट के लिए आगे की एडवाइजरी जारी की जाएगी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास लगातार यूक्रेन में रह रहे भारतीयों से यूक्रेन छोड़कर भारत लौटने की अपील कर रहा था। यूक्रेन के तेजी से बदलते हालात को देखते हुए दूतावास ने अब तक कई एडवाइजरी जारी की है।

एयर इंडिया के विशेष विमानों से कई भारतीयों को स्वदेश लाया गया है, लेकिन अब भी कई भारतीय यूक्रेन में ही हैं। बताया जाता है कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय विद्यार्थी हैं। उल्लेखनीय है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ गुरुवार को सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद बमबारी शुरू हो गई है। मिसाइलों से भी हमलों की खबर है। जवाब में यूक्रेन ने भी पांच रूसी विमानों को मार गिराने का दावा किया है। इससे बड़ी जंग का खतरा बढ़ गया है। उधर, सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के हालात पर मंथन जारी है। अमेरिका ने रूस को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है तो पुतिन ने भी किसी देश को दखल नहीं देने की धमकी दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *