Share

प्रयागराज. सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी से मुलाकात सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गई है। अखिलेश यादव द्वारा मुलाकात की फोटो ट्वीट किए जाने के एक दिन बाद सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात है।

इसके सियासी मयाने न निकाले जाएं। सांसद रीता ने कहा कि सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है कि मयंक बागवत कर रहे हैं। अगर मयंक को बगावत ही करनी होती तो भाजपा द्वारा टिकट न देने के बाद वह चाहते तो लखनऊ कैंट से नामांकन कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

सांसद डा. रीता बहुगणा जोशी ने बताया मंगलवार 22 फरवरी को जब वह गृहमंत्री अमित शाह के साथ रोड शो करके अपने घर पहुंची तो उनके संज्ञान में आया कि मयंक जोशी ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की है। मैने जब मयंक से इस बारे में कंफर्म किया तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से मेरी शिष्टाचार मुलाकात हुई है।

सूत्र बताते हैं कि सांसद डॉ. रीता बहुगुणा द्वारा भाजपा से मयंक जोशी के लिए लखनऊ कैंट सीट से जब टिकट मांगी जा रही थी, उस दौरान सपा की तरफ से मयंक को टिकट का ऑफर दिया गया था। तब सांसद रीता के कहने पर मयंक ने वह ऑफर ठुकरा दिया था।

हालांकि सपा ने अंतिम समय तक मयंक की हां का इंतजार किया, लेकिन जब मयंक ने मना कर दिया तब जाकर सपा ने वहां से अपने प्रत्याशी के नाम का एलान किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *