Share

फतेहपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फतेहपुर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये बुंदेलखंड तो अपने खिलौनों के लिए, हथकरघा और हस्तशिल्प की अपनी समृद्ध परंपरा के लिए मशहूर रहा है। हमारे जनजातीय भाइयों-बहनों का हस्तशिल्प तो पूरी दुनिया में श्रेष्ठ है। हमारी सरकार ने देश में ही खिलौने बनाने वालों को, कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना शुरू की है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादियों की सोच परिवार से शुरू होकर परिवार पर ही खत्म हो जाती है। इस छोटी सी सोच से यूपी जैसा बड़ा प्रदेश नहीं चलाया जा सकता है। यही वजह है कि फिर एक बार यूपी कह रहा है- आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही।
पीएम ने कहा कि टीके से दो लोग डरते हैं। एक- कोरोना वायरस से और दूसरा – ये टीका विरोधी लोग। परिवारवादी लोगों को टीके से भी समस्या है, मोदी और योगी से भी समस्या है।

फतेहपुर के लोग कभी नहीं भूल सकते हैं कि पिछली सरकार के लोग यहां कैसे-कैसे दबंगई करते थे। सरकारी जमीनों पर कब्जा यहां आम बात थी। अवैध खनन माफिया ने इस पूरे इलाके को बर्बाद कर दिया था। योगी सरकार इन माफियाओं का इलाज कर रही है। ये हमारी ही सरकार है जिसने यहां के किसानों की इस तकलीफ को समझा। बाणसागर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, ऐसी कितनी ही परियोजनाएं डबल इंजन की सरकार ने पूरी कराई हैं।

बुंदेलखंड के लाखों किसान कितने दशकों से केन-बेतबा को लिंक करने की मांग करते रहे हैं। लेकिन ये काम पूरा करने का बीड़ा भी डबल इंजन सरकार ने उठाया है। 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बुंदेलखंड के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।

10 मार्च को जब फिर डबल इंजन की सरकार आएगी, तो तेजी से नल कनेक्शन देने का काम किया जाएगा। पीएम ने कहा कि मेरी मातायें बहनें तो नल से जल के मेरे अभियान को लेकर मुझे लगातार आशीर्वाद दे रही हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *