Share

नई दिल्ली. आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को एक जगह पर रखने की सुविधा मिलेगी। सरकार ने अब आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) से नागरिकों को जोड़ने के लिए यह नई सुविधा दी है। इसके तहत जो भी लोग आरोग्य सेतु पर पहले से रजिस्टर होंगे, वे ऐप से ही 14 अंकों का अनोखा आभा नंबर ले सकेंगे। वे इस अकाउंट नंबर के जरिए अपने पुराने और नए मेडिकल रिकॉर्ड्स को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट पर अपलोड कर सकेंगे।

केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का नाम बदलकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) कर दिया था। इस कार्यक्रम को सभी नागरिकों तक डिजिटल स्वास्थ्य आईडी मुहैया कराने के मकसद से शुरू किया गया था। इस डिजिटल आईडी में स्वास्थ्य रिकॉर्ड की पूरी जानकारी मुहैया होगी।

गौरतलब है कि सरकार ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन योजना को 15 अगस्त 2020 को शुरू किया था। अब तक यह योजना पायलट आधार पर संचालित की जा रही थी। इस योजना के अंतर्गत एक लाख से अधिक स्वस्थ आईडी बन चुकी हैं।

क्या होगा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का फायदा?
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत नागरिकों को जो हेल्थ आईडी कार्ड मिलेगा, वमाध्यम से व्यक्तियों की पहचान करके उनको प्रमाणित करने में एवं उनके स्वास्थ्य रिपोर्ट को कई प्रणालियों एवं हित धारकों तक पहुंचाया जाएगा। यह आईडी बनाने के लिए नागरिकों के कुछ बुनियादी विवरण एकत्रित किए जाएंगे।
इस अभियान के अंतर्गत सभी नागरिकों के हेल्थ रिकॉर्ड का एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इस हेल्थ रिकॉर्ड को नागरिक जब चाहे जहां चाहे इस्तेमाल कर सकेगा। हेल्थ रिकॉर्ड में मरीज की चिकित्सा से संबंधित सभी जानकारी स्टोर की जाएगी जैसे कि परामर्श, टेस्ट की रिपोर्ट आदि।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *