Share

नई दिल्ली. पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया गया है। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने कई अहम दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पांचों चुनावी राज्यों में रोड शो, पदयात्रा, साइकल या वाहन रैली पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कैंपेन कर्फ्यू लागू रहेगा। यह प्रतिबंध 15 जनवरी तक लागू रहेगा।

चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश
जानकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि पांचों चुनाव राज्यों में 15 जनवरी तक रैली, रोड शो आदि की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को फिजिकल चुनावी रैलियों की इजाजत नहीं होगी। किसी भी नुक्कड़ सभा का आयोजन भी नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा चुनाव में जीत के बाद भी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डोर टू डोर कैंपेन के लिए केवल 5 लोग ही जा सकते हैं। 15 जनवरी के बाद हालात का जायजा लेकर चुनाव आयोग फैसला लेगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *