Share

पुवायां, शाहजहांपुर। बार एसोसिएशन पुवायां का वर्ष 2022 के लिए चुनाव अधिकारी अधिवक्ता हरिओम अवस्थी द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु राकेश चंद्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार यादव, ओम प्रकाश मिश्रा व इंद्रजीत वर्मा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु राम किशोर सक्सेना सतीश व सतीश बाबू पटेल और महामंत्री पद हेतु अजय पांडे व कुमार गौरव शुक्ला ने नामांकन कराया था।
कोषाध्यक्ष पद हेतु केवल एक ही नामांकन आनंद प्रकाश त्रिवेदी द्वारा किया गया जिन्हें निर्विरोध ही निर्वाचित घोषित कर दिया गया। संपन्न हुए चुनाव पश्चात घोषित परिणामो के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा ने चुनाव में जीत हासिल की और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश बाबू पटेल निर्वाचित हुए महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला निर्वाचित घोषित किया गया। 10 वर्ष से अधिक में उपाध्यक्ष कौशल श्रीवास्तव, नवीन मिश्रा व गौरव मिश्रा चुने गये। चुनाव जीतने वाले पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर एवं ढोल नगाड़े के साथ में स्वागत किया गया इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई और बधाइयां दीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *