Share

देश-विदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। इसी वजह से दुनियाभर में चर्चित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को आयोजकों ने स्थगित कर दिया है।
भारतीय कंटेस्टेंट मनासा वाराणसी भी संक्रमित
मिस इंडिया मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) समेत 17 प्रतियोगी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सभी को पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया है।  मानसा वाराणसी भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट में हिस्सा लेने वाली थीं। वो मिस इंडिया 2020 रह चुकी हैं।
90 दिनों के भीतर होगा आयोजन
आयोजकों ने बताया कि अगले 90 दिनों के भीतर उसी स्थान पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगियों और संबंधित कर्मचारियों को एकांतवास, निगरानी में रखा जा रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मंजूरी मिलने पर उन्हें घर लौटने की अनुमति दी जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *