Share

आज ब्लाक परिसर में 314 युवक युवतियां सामूहिक विवाह में होंगे एक
ठाकुरद्वारा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम नगर में मंडी समिति के निकट रतुपूरा रोड साधना पैलेस में सुबह 10 बजे आयोजन किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी डा, मनीष चंद्रा ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 243 हिंदू युवक और युवतियां सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वचन लेगी। तो वहीं 71 मुस्लिम युवक और युवतियां निकाह के बंधन में बंधेंगे।

किशोर का अपहरण और हत्या के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, शव गन्ने के खेत से बरामद
ठाकुरद्वारा। बच्चों के साथ खेलने गए किशोर अचानक गायब हो गया। किशोर के परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोर का अपहरण हत्या करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने किशोर का शव गन्ने के खेत से बरामद किया। मौत की सूचना पर किशोर के परिजनोें में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राजूपुर मिलक निवासी सुरंेद्र सिंह ने बताया उसका करीब 14 वर्षीय पुत्र नैतिक गुरूवार की सायं 4 बजे बच्चो के साथ खेलने गया था। देर सायं तक वह घर वापस नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के बाद भी किशोर का पता न चलने पर परिजनों शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर किशोर की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के लिए शिवनगर पत्थरखेड़ा

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *