Share

उत्तरकाशी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलक्ट्रेट परिसर में बाल विकास परियोजना की ओर से मिशन पोषण शेफ और अमृता शेरगिल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शेफ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक पकवान परोसे। इसमें भटवाड़ी की टीम-सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने प्रतियोगिता के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
प्रतियोगिता में भटवाड़ी, चिन्यालीसौड़, डुंडा, मोरी, नौगांव और पुरोला की बाल विकास विभाग की टीमों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। भटवाड़ी टीम-ए से देवेश्वरी, आरती, कला देवी, विजमा ने सोयाबीन का हलवा, कंडाली का साग, रोटी, डुंडा ब्लॉक से रेखा बरमोड़ा, विजयमाला, विमलदेई रमोला, हेमलता रमोला ने मशरूम की सब्जी, मंडुवे की रोटी, चैलाई का हलवा परोसा। वहीं चिन्यालीसौड़ ब्लॉक से रेखा जोशी, रचना जगूड़ी, गीता कैंतुरा, वैणुका ने गहत का हलवा, पत्यूड, मसाला चाय, नौगांव ब्लॉक से अबला चैहान, बामो रावत, रीता रावत, मनोरमा रावत ने लाल राइस बिरयानी, तिल की चटनी, लौकी की बर्फी, पुरोला ब्लॉक से जमुना, सुशीला, पुष्पा, किरन ने सोयाबीन का पराठा, कद्दू का रायता, अस्के, मोरी ब्लॉक से बीना चैहान, मेनका, मिमा, सुनीता ने झंगोरे का हलवा, चैसा और बड़ील व्यंजन परोसा। प्रतियोगिता में भटवाड़ी की टीम-सी ने प्रथम स्थान, भटवाड़ी की टीम-ए ने द्वितीय, मोरी ने तृतीय, भटवाड़ी की टीम-बी ने चतुर्थ और चिन्यालीसौड़ ब्लॉक ने पंचम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की सरस्वती उपाध्याय और हिमानी कश्यप क्रमशरू प्रथम, द्वितीय, सपना कंडारी तृतीय और संजना सेमवाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर भटवाड़ी उपजिलाधिकारी देवेंद्र नेगी, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, डुंडा विकासखंड अधिकारी ²ष्टि आनंद, बालविकास सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ रेनू भंडारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला मुख्य शिक्षाधिकारी रामेंद्र कुशवाह, मुकुल बडोनी, डॉ. मधु बहुगुणा, उत्तम रावत आदि मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *