Share

पत्नी व मासूम बच्चे को जहर देने के बाद फांसी पर झूला युवक
एजेंसीं न्यूज
लखनऊ। आशियाना सेक्टर आई में रहने वाले एक युवक नेे पत्नी और तीन वर्ष के के मासूम बच्चेे को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और खुद फांसी लगा ली। युवक ने सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होकर उक्त कदम उठाने की बात लिखी है। इसके लिए उसने खुद को जिम्मेदार बताया है। एक घर में तीन लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी।
गौरतलब है कि आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर आई में विशाल मदुलानी अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। क्षेत्र में ही उनका साइबर कैफे था। शनिवार को विशाल की शादी की सालगिरह थी, लेकिन यह दिन उनके परिवार के लिए जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ।
कर्ज में डूबे विशाल मदुलानी ने पत्नी हिमानी और तीन साल के बेटे वकुल को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और खुद फांसी लगा ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें विशाल ने खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पड़ोसियों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एक घर में तीन मौतों से पूरे इलाकें में हड़कंप मच गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *