Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। पुलिस लाइन मुरादाबाद में आगामी होली पर्व को शान्ति पूर्वक एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराये जाने के संबंध में शान्ति समिति की बैठक आहूत की गयी। शान्ति समिति की बैठक में आगामी पर्व को शान्ति पूर्वक एवं खुशी के माहौल में संपन्न कराये जाने की अपील की गयी तथा शान्ति समिति की बैठक में जनसमस्याओं को भी सुना गया, जिसमें संबंधित विभागों को सभी समस्याओं को समय से दुरस्त करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आज हम शान्ति समिति की बैठक के उपलक्ष्य में एकत्रित हुए हैं, शान्ति समितियों के जिम्मेदार नागरिक आने वाले त्यौहारों को अपने क्षेत्र में कुशलता पूर्वक संपन्न करायें। जनपद में 1417 स्थान पर होलिका दहन किया जाता है, हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि होलिका दहन पर किसी तरह का विवाद न हो तथा सभी स्थानों पर शान्ति समिति की बैठकें आयोजित कर जनता तक पहंुचकर पुलिस प्रशासन द्वारा सक्रिय कार्य किया गया है, जिससे जनता का प्रशासन को भी भरपूर सहयोग मिला है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता के सहयोग करने पर ही हम सरकार को आश्वस्त कर देते हैं। सभी लोग जिम्मेदारी लेकर पूरी शालीनता के साथ होली का त्यौहार संपन्न करायें। उन्होंने कहा कि जो समस्यायें बताई गयी हैं उन्हें नोट किया गया है। जुलूस मार्ग खराब होने की समस्या पर उन्होंने नगर निगम, जल निगम को निर्देश दिये कि जुलूस मार्ग को इस लायक दुरस्त कर दें कि जुलूस शान्ति पूर्वक संपन्न हो जाये। उन्हांेने कहा कि अन्य समस्याओं को भी दुरस्त किया जायेगा। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि इस शान्ति समिति की बैठक के माध्यम से संदेश देंगे कि आगामी पर्व पर कोई समस्या नही होने देंगे और एक दूसरे को प्रेम एवं भाईचारे का संदेश देकर खुशी के माहौल में होली का पर्व मनायेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने कहा कि मुरादाबाद के लोग अमन पसंद हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं तथा किसी फालतू की बात में उलझना नही चाहते और इस बल पर हम अपने उच्च अधिकारियों को भी आश्वस्त करते रहें हैं। उन्होंने कहा कि होली पर जो भी समस्यायें बताई गयी हैं उन्हें समय रहते ठीक कर दिया जायेगा। किसी भी समस्या पर डायल 112 पर सूचित करें। पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से होली पर टायर , पालीथीन आदि को न जलायें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में शान्ति समिति की बैठक आहूत कर शान्ति बनाये रखने के निर्देश दिये। सभी लोग खुशी के माहौल में होली का पर्व मनाये। उन्होंने सभी के लिए होली का त्यौहार मंगलमय होने की कामना की।
शहर इमाम सै0 मासूम अली आजाद ने इस अवसर पर कहा कि हिन्दुस्तान के अन्दर त्यौहार मनाने की परम्परा सदियों से रही है। सभी त्यौहा शान्ति पूर्वक माहौल में हो और हम इसी परम्परा को आगे भी कायम रखना है। उन्होंने बताया कि त्यौहारों पर जनता को प्रशासन का मजबूत तालमेल मिलता है जिसकी बजह से सभी धर्मो के त्यौहार शान्ति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न होते हैं।
विधायक कुन्दरकी मौ0 रिजवान ने कहा कि सभी पर्वो पर सभी कमेटी एवं संगठनों का सहयोग पूर्व से ही मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। होली पर्व को शान्ति पूर्ण माहौल में संपन्न कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह रंगो का त्यौहार है। मेरी कामना है कि यह त्यौहार हंसी-खुशी माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाये। विधायक देहात इकराम कुरैशी ने जिला प्रशासन की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार मुरादाबाद में शान्ति पूर्वक माहौल पुलिस प्रशासन द्वारा बनाया गया है, मैं आशा करता हूं कि आगामी त्यौहार भी अच्छे माहौल में संपन्न होंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह, एसपी सिटी अमित आनन्द, एसपी टैªफिक सतीश चन्द, सिटी मजिस्टेªट लालता प्रसाद शाक्य, समस्त उपजिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्टेªट, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, सभी पार्षदों, अन्य धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक, शान्ति समिति के सदस्य सरदार गुरविन्दर सिंह, अतहर अली, कैसर कुद्दूसी, रुपचन्द प्रजापति, नीरज मित्तल आदि सहित नगर निगम, विद्वुत, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *