Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि वो इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के संबंध में विशेषज्ञों की सलाह को ध्यान में रखते हुए वह इस बार किसी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘दुनिया भर में विशेषज्ञों की सलाह है कि नोवेल कोरोनावायरस कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिये सामूहिक कार्यक्रमों को कम करना चाहिए। इसलिए इस वर्ष मैंने किसी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय किया है।’
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दुनिया कोरोनावायरस से जूझ रही है। देश और चिकित्सक संयुक्त रूप से इसके प्रसार को रोकने के प्रयास कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष, मैं न तो होली मनाऊंगा और न ही होली मिलन का आयोजन करूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।अमित शाह ने कहा कि हम भारतीयों के लिए होली एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है लेकिन कोरोनावायरस के मद्देनजर, मैंने इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। मैं सभी से सार्वजनिक समारोहों से बचने और अपनी और अपने परिवार की अच्छी देखभाल करने की भी अपील करता हूं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *