Share

एजेंसी न्यूज
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने के बाद से सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को आखिरकार बुधवार को हटा लिया गया।
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने के बाद से सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को आखिरकार बुधवार को हटा लिया गया। प्रशासन ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अभी ये सुविधा सिर्फ 2जी स्पीड तक ही लागू होगी।
बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त से घाटी में सोशल मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा था, जिसे करीब सात माह बाद हटा लिया गया है। हालांकि अभी यह प्रतिबंध सिर्फ 17 मार्च तक ही हटाया गया है।
गृह विभाग संचार व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद इसकी अवधि आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेगा। पिछले आदेश के मुताबिक 2जी इंटरनेट स्पीड की अवधि पांच फरवरी तक बढ़ाई गई थी, जिस पर आज समीक्षा करने के बाद इसे अब 17 मार्च तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *