Share

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस के एक छात्र ने हॉस्टल में ही फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पंजाब के रहने वाले साहिब दीप सिंह (25 वर्ष) पुत्र इकबाल सिंह एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष का छात्र था। वह एम्स के ब्वॉयज हॉस्टल में रहता था। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब हॉस्टल के अन्य छात्र डिनर के लिए मेस में जा रहे थे, तो उन्होंने साहिब दीप को भी आवाज लगाई। मगर, उसके कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरा भीतर से बंद था।
छात्रों ने दरवाजे के ऊपर लगे शीशे को तोड़कर किसी तरह दरवाजा खोला। साथियों ने साहिब दीप को फंदे से उतारा मगर, तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्स चैकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चैकी प्रभारी राम नरेश शर्मा ने बताया कि हॉस्टल के अन्य छात्रों से भी इस मामले में पूछताछ की गई। छात्रों ने बताया कि हाल में ही साहिब दीप के पिता दुर्घटना में घायल हुए थे। तभी से वह मानसिक तनाव में था। रविवार को वह अपने कमरे से बाहर भी नहीं निकला। सूचना पार मंगलवार सुबह साहिब दीप के स्वजन भी यहां पहुंच गये थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *