Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील ठाकुरद्वारा मंे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व संबंधी तथा विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतंे अधिक संख्या में आयीं जिनका संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्परता व समयबद्धता से निस्तारण हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों का निस्तारण स्पष्ट तरीके से करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतकर्ताओं को प्राप्ति रसीद भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
ठाकुरद्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें विद्युत विभाग की मीटर बदलने तथा अधिक धनराशि का बिल मिलने की आयीं, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को शिकायतों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठीक प्रकार से कार्य करने के निर्देश दिये हैं। तहसील परिसर में लगे हैण्डपम्प में आ रहे पीले पानी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को जांच कर दूसरा हैण्डपम्प लगाने के निर्देश दिये हैं। ठाकुरद्वारा के लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति का कार्य अनावश्यक पेन्डिंग रखने तथा परेशान करने के मामले में जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम को लेखपाल को निलम्बित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कार्य में शिथिलता को सहन नही किया जायेगा। उन्होंने ऐसे लेखपालों के साथ उपजिलाधिकारी को नियमित बैठकें भी करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कई मामलों में राजस्व टीम एवं पुलिस को मौके पर पहुंचकर राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को बताया कि सीएम हेल्पलाइन तथा आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित शिकायतों के शासन स्तर पर निस्तारण की गुणवत्ता की जांच का कार्य प्रारम्भ हो गया है तथा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने सचेत किया कि किसी भी शिकायत में भविष्य के निस्तारण होने की रिपोर्ट न लगाये, शिकायत को निर्धारित अवधि में निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की क्वालिटी स्वयं चैक कर लें तथा शिकायत को हर स्तर से देखकर ही निस्तारण करें तथा शिकायत कर्ता से भी फीडबैक लेते रहें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जनशिकायते राजस्व, विकास, पुलिस, पूर्ति, चकबंदी, विद्युत, जल निगम, पेंशन एवं छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित हर शिकायत /समस्यां को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से वार्ता कर तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य है कि जनसमस्याओं/शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही हो इसी सोच के साथ शासन ने हर तहसील में समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। सभी विभाग शासन की प्राथमिकताओं को देखते हुए समयबद्ध जनशिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बल पूर्वक कहा कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी जनशिकायत /जनसमस्या को हल्के से न लें बल्कि संवेदनशील होकर त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें, ताकि जनता को बदलाव का एहसास हो कि उसकी शिकायत/समस्या को संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना जा रहा है। शासन की अवधारणा है कि यदि जनसामान्य की बात स्थानीय स्तर पर ही सुनकर उसका गुणवत्ता पूर्ण और सही निस्तारण वास्तविकता से होगा तो लोगों को अनावश्यक भागदौड़ करने से निजात मिलेगी। हम सब को संवेदनशील होकर शासन की सोच को मूर्तरुप देना ही लक्ष्य है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *