Share

बनिहाल। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजा बर्फबारी और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण शनिवार को यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जवाहर सुरंग में हल्की बर्फबारी हुई जबकि बारिश के कारण पंथियाल और रामसू के बीच कई स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर टूट कर गिरे जिससे कई घंटों तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। राजमार्ग पर चार लेन की परियोजना का कार्य चल रहा है और यात्रियों की सुविधा के वास्ते यातायात एकल मार्ग के लिए खोला गया है।
शनिवार की सुबह केवल श्रीनगर जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग खोला गया था लेकिन बारिश की वजह से रामबन जिले के पन्थियाल, मुमपासी और शेरबीबी में पत्थर गिरने के कारण यातायात रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि लगभग दो घंटे बाद राजमार्ग से मलबा हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। जवाहर सुरंग और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह सात बजे ताजा बर्फबारी हुई जिससे यातयात में बाधा पैदा हुई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *