Share

गढ़वाल। शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदली। पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के बाद बदरी- केदार और गंगोत्री- यमुनोत्री में बर्फबारी हुई। इससे निचले इलाके ठंड की चपेट में आ गए हैं। चमोली जिले में सांय को मौसम का मिजाज बदला है। निचले स्थानों में बारिश व बदरीनाथ , हेमकुंड सहित चोटियों में बर्फबारी हुई होने से ठंड लौट आई है।
सांय को निचले स्थानों में बारिश व ओले तथा बदरीनाथ सहित उंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। गोपेश्वर आसपास औलावृष्टि भी हई है। मौसम के बदले मिजाज से ठंड बढ़ गई है।
कर्णप्रयाग क्षेत्र में अपराह््न बाद एकाएक बदले मौसम के मिजाज से फिर से क्षेत्र में ठंड लौट आई है। शनिवार दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों व रिमझिम बारिश के बाद तापमान में गिरावट से ऊनी कपड़ों की फिर से जरूरत पड़ने लगी है। क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्र नौटी, नंदासैंण, पुनगांव, बिसोणा, कपीरी पट्टी के छांतेश्वर, बेनीताल सहित पिंडरघाटी के थराली व देवाल के ऊंचाई पर बसासत गांव बलाण, घेस, हिमनी, वांण, लोहाजंग, वेदनी, रूपकुंड एंव गैरसैंण के दीवालीखाल, दूधातोली की पहाड़ियों में सुबह से रिमझिम बारिश से मौसम सर्द हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम समेत कई ऊंची पहाडिघ्यों पर बर्फबारी हुई, जबकि जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया।
शनिवार दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। इसके बाद केदारनाथ धाम समेत ऊंची पहाड़ियों पर जोरदार बर्फबारी शुरू हो गई है। जो देर शाम तक जारी रही। इसके अलावा तुंगनाथ, मदमहेश्वर के साथ ही अन्य स्थानों पर भी बर्फबारी हुई। वहीं जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में बारिश होने से एक बार फिर से मौसम ठंडा हो गया। बारिश होने से बाजार सुनसान रहे, तथा लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। जिला मुख्यालय के साथ ही तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, फाटा, गुप्तकाशी, मयाली, चोपता, चोपड़ा समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। जो देर शाम तक जारी रही।
उत्तरकाशी गंगोत्री यमुनोत्री सहित सुक्की टॉप, छोलमी, भैरव घाटी, दयारा बुग्याल, गंगोत्री, यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी हुई। बर्फबारी और बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। जबकि जिला मुख्यालय में शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गंगोत्री में अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस आठ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उत्तरकाशी, बड़कोट, चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला व मोरी में भी बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी से क्षेत्र में ठंड एक बार फिर से लौट आई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *