Share

गैरसैंण। मालकोट- कालीमाटी- सेरा-तेवाखर्क मोटर मार्ग को लेकर तय कार्यक्रम के अनुसार तहसील मुख्यालय गैरसैंण पहुंचे ग्रामीणों ने नगर में जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय के बाहर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच प्रशासन ने आंदोलनकारियों को मनाने के लिए वार्तालाप की कोशिश की। जिसमें उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अधिशासी अभियंता लोनिवि एमएस बेडवाल के साथ वार्ता बेनतीजा रही। जिसके बाद रैली की शक्ल में आंदोलनकारी नगर स्थित रामलीला मैदान पहुंचे और सभा कर बेमियादी भूखहड़ताल शुरू कर दी।
शनिवार को मालकोट, कालीमाटी व सेरा ग्राम पंचायतों के 100 से अधिक ग्रामीण पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार तहसील मुख्यालय गैरसैंण पहुंचे और टीआरएच तिराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी के साथ डाकबंगला होते हुए मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर पहुंचे जहां एसडीएम व लोनिवि अधिशासी अभियंता के सम्मुख अपनी मांगें रखी।
वार्ता में एसडीएम ने जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया जिसपर ग्रामीण नही माने व नगर स्थित रामलीला मैदान में तय कार्यक्रम के अनुरूप तीन ग्रामीण भूखहड़ताल पर बैठ गए। अनशन पर बैठने वालों में सड़क निर्माण समिति अध्यक्ष दयाल सिंह, राजाराम, अवतार सिंह शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *