Share

देहरादून। उत्तराखंड में एकबार फिर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड और कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में जसोदा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह गदेरे में बह गई। सूचना पर तहसीलदार, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए निकल गई है।
दरअसल, उत्तराखंड मौसम विभाग ने शुक्रवार देर शाम से बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। शनिवार सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में बादल घिर आए और तेज हवाएं चलने लगी। गढ़वाल मंडल में देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई स्थानों पर तेज बारिश शुरू हो गई है।
वहीं, कुमांऊ में भी मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सीमांत पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों में बूंदाबांदी जारी है। अल्मोड़ा, नैनीताल और हल्द्वानी में भी शनिवार शाम से मौसम बदलने से हल्की हवाओं के साथ बादल छाए रहे। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम कुछ इसी तरह बना रहेगा। 3000 मीटर की ऊंचाई तक के इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *