Share

देहरादून। दून स्थित एक विश्वविद्यालय से बीएससी कर रही युवती ने फांसी लगा ली। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें युवती ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। युवती अपने एक दोस्त के साथ किराये पर रहती थी।
क्लेमेनटाउन थाना इंचार्ज नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि मूल रूप से कुंभी चैड़ कोटद्वार की रहने वाली रितिका धूलिया (21 वर्ष) दून स्थित एक विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह टर्नर रोड स्थित एक मकान में अपने दोस्त संदेश के साथ किराये पर रहती थी। संदेश भी ग्राफिक एरा से बीएससी कर रहा है। उसने बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना दी कि रितिका ने फांसी लगा ली है। पुलिस के पहुंचने तक युवक ने रितिका को नीचे उतार लिया था। 108 एंबुलेंस की मदद से रितिका को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसओ के मुताबिक संदेश ने पूछताछ में बताया कि रितिका कॉलेज नहीं गई थी। शाम को वह कॉलेज से लौटा तो कमरे में रितिका पंखे के सहारे लटकी हुई थी। उसने पर्दे से गले में फंदा लगाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *