Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मण्डलायुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को आयुक्त सभागार में मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में विभागों को 31 मार्च तक विकास कार्यो के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय के लैंडलाइन फोन नम्बर को ठीक करवायें। प्रतिदिन कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करंे और कार्यालय में समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिकारी अपने अधीनस्थों को भी समय पर कार्यालय में उपस्थित हेतु निर्देशित करें । उन्होंने कहा कि कार्यालय में अधिकारियों की उपस्थित भी चैक होगी इसलिए समयबद्धता से कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय में गंदगी न रहें, सामान्य सफाई व्यवस्था हर समय बनी रहें। बडे़ कार्यालयों में जहां जनता आती है वहां पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था बनी रहें। आयुक्त ने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल की शिकायतों का समयबद्धता से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। आई0जी0आर0एस0 की शासन स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। जनहित गांरटी अधिनियम एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस की भी शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की पेंडेन्सी न रहंे। शिकायत निस्तारण कर समाधान दिवस सबसे बडा फोरम है। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय- समय पर निरीक्षण करते रहें और उसकी रिपोर्ट से भी अवगत कराते रहें। जनमहत्व के कार्यालय जहां पर जनता आती है, वहां जो नाकारा अधिकारी /कर्मचारी जिलाधिकारी उन्हें बाहर का रास्ता दिखायें। आयुक्त ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं मजिस्टेªट नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराऐ। उन्होंने कहा कि एक माह का समय शेष बचा है विभागीय लक्ष्यों को पूर्ण करें तथा बजट को भी विकास कार्यो पर शत प्रतिशत उपयोग करें। मुरादाबाद मण्डल के स्थान को अपनी जगह पर कायम रखें।
बैठक में जिलाधिकारी मुरादाबाद राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी रामपुर अन्नजेय कुमार, जिलाधिकारी अमरोहा उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी बिजनौर रामकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी सम्भल अविनाश कृष्ण, संयुक्त विकास विकास आयुक्त सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, सभी मुख्य चिकित्साधिकारी, एडी हेल्थ, डीडी समाज कल्याण, पूर्ति, अल्पसंख्यक, पंचायत, उप गन्ना आयुक्त, मुख्य अभियन्ता, लो0नि0वि0, विद्युत, समस्त जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी एवं अन्य विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *