Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सोमवार को एक बैठक का आयोजन बुद्धिविहार कार्यालय पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने की एवं संचालन महामंत्री श्यामबिहारी शर्मा ने किया।
बैठक में शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर चर्चा की गयी तथा एमएलसी पद चुनाव प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो ने चुनाव से सम्बन्धित विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही चुनाव से सम्बन्धित जिम्मेदारी सौंपी गई जिससे शहर एवं विधान देहात विधानसभा के महानगर प्रमुख अजीत गुप्ता एवं जयवीर सिंह सिरोही को बनाया गया। नगर विधानसभा प्रमुख की जिम्मेदारी अनिल कुमार शर्मा एवं सह प्रमुख दिनेश सिसौदिया को बनाया गया। देहात विधानसभा प्रमुख की जिम्मेदारी बृजपाल सिंह यादव एवं सह प्रमुख गैत्रपाल सिंह को बनाया गया। वहीं दूसरी ओर भाजपा की दृष्टि से नगर विधानसभा प्रमुख श्याम बिहारी शर्मा को एवं देहात विधानसभा प्रमुख नवदीप टंडन को बनाया गया।
बूथ स्तर पर चुनाव प्रमुख राणा, विजयभान प्रताप सिंह, जोगेन्द्र सिंह, मुजाहिद, बृजेश कुमार सिंह, हिमांशू यादव, हेमंत अवस्थी, देवराज सिंह चैहान को बनाया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *