Share

नई दिल्ली। आगामी 3 मार्च की सुबह 6 बजे चारों दोषियों को दी जाने वाली फांसी के मद्देनजर तिहाड़ जिला प्रशासन फिर सक्रिय हो गया है। तिहाड़ जेल से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, सभी चारों दोषियों (मुकेश सिंह, अक्षय कुमार, विनय कुमार शर्मा और पवन कुमार गुप्ता) को अपने परिजनों से अंतिम मुलाकात करने के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं, जेल अधिकारियों ने दोषियों के परिजनों को भी पत्र लिखकर अंतिम मुलाकात के लिए बताने के लिए कहा है। मुकेश और पवन पहले ही अपने परिजनों से एक फरवरी से पहले मुलाकात कर चुके हैं। वहीं, अक्षय कुमार और विनय कुमार शर्मा को बताना है कि उनकी मुलाकात परिजनों से कब होगी?
जेल अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में सभी चारों दोषियों के परिजनों को पत्र लिखकर फांसी की तारीख 3 मार्च से पहले मुलाकात करने के लिए समय बताने के लिए कहा है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की सुविधा और जेल मैन्यूअल के हिसाब से जब चाहेंगे उनकी मुलाकात दोषियों से करा दी जाएगी। यह मुलाकात दोषियों और परिजनों दोनों का अधिकार है। नियमानुसार, आखिरी मुलाकात के बाद चारों दोषियों से केवल जेल अधिकारी या डॉक्टर ही मिल सकेंगे। वहीं, डेथ वारंट जारी होने के बाद ही तिहाड़ जेल संख्या तीन में फांसी की तैयारी तेज कर दी गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *