कर्णप्रयाग। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कर्णप्रयाग ने नगर क्षेत्र में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सगोई व प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट की अगुआई में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मुख्य बाजार में सभा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पुलवामा शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि आसमान छूती महंगाई से आम जनमानस परेशान है। वहीं अब रसोई गैस की कीमत में हुई बढोत्तरी ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में भारती लिंगवाल, मीना देवी, सुशीला देवी, विमला, सावित्री, पुष्पा देवी, संदीप चमोली, शिशुपाल लाल, सरदार कुलदीप खत्री, संजय कुमार, राजेश नेगी, हरीश चैहान, पुष्कर सिंह, पंकज शर्मा, हरीश चैहान, सूरज कुमार, महेंद्र कुमार, हरीश सती, ईश्वरी मैखुरी सहित ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी सदस्य मौजूद थे।
वहीं गौचर नगर व ग्रामीण मंडल ने भी बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर सुनील पंवार, विजयराम डिमरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, मनोज नेगी, ताजवर कनवासी, नरेंद्र सिंह, अनिल बिष्ट, अजय किशोर, रजनी लिंगवाल, संदीप नेगी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद थे।











