Share

नई टिहरी। जिले के बालगंगा तहसील के भेटी गांव में एक ग्रामीण ने किक्रेट खेल रहे एक बच्चे को गोली मार दी। स्वजनों का कहना है कि ग्रामीण को बॉल लग गई थी, जिस पर उसने गुस्से में बच्चे को गोली मार दी। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। आरोपित ग्रामीण रामलाल और बंदूक स्वामी पूर्व फौजी विजय कंडारी को राजस्व पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे भेटी गांव में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान वहीं पास में ग्रामीण रामलाल के घर में बॉल चली गई। रामलाल के घर में बॉल जाने से रामलाल गुस्से से आग बबूला हो गया। रामलाल के घर में ही पूर्व फौजी विजय कंडारी भी अपनी दोनाली बंदूक के साथ बैठे थे।
बॉल लेने के लिए जैसे ही बच्चा महेश रामलाल के घर आया। गुस्से में रामलाल ने वहीं रखी विजय कंडारी की दोनाली बंदूक से महेश को गोली मार दी। गोली के छर्रे महेश के मुंह और गले में लग गए। तहसीलदार बालगंगा राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बच्चे को बेलेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। रामलाल और विजय को हिरासत में ले लिया गया। मुकदमा लिखे जाने की प्रक्रिया चल रही है। घायल बच्चे के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। बच्चे की मां और अन्य स्वजनों ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *