Share

देहरादून। उत्तराखंड में शराब की बिक्री के लिए पंजाब की जिस एआरएल कंपनी को बॉन्ड जारी किया गया है। उसके बॉन्ड कार्यालय परिसर से मंगलवार को तस्करी कर लाई गई 348 पेटी शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई आबकारी मुख्यालय की टीम ने की। इससे पहले नौ फरवरी को जिला आबकारी कार्यालय देहरादून की टीम ने इसी कंपनी के ट्रक से शराब की 250 पेटियां बरामद की थीं। इस दौरान कार्यालय से बड़ी संख्या में होलोग्राम भी बरामद हुए।
आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त (गढ़वाल) बीएस चैहान के अनुसार सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एआरएल कंपनी के परिसर में गोदाम से इतर तस्करी की शराब छिपाई गई है। इसपर उपायुक्त रमेश चैहान के नेतृत्व में मुख्यालय की टीम ने कंपनी के कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान पता चला कि परिसर में ऊपर की मंजिल में शराब की 348 पेटियां छिपाई गई हैं। शराब को जब्त कर तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके बाद अपर आयुक्त प्रशासन उदय सिंह राणा व अपर आयुक्त (प्रवर्तन) पीएस गब्र्याल ने भी एआरएल कार्यालय का दौरा किया और आवश्यक दस्तावेज कब्जे में लिए। छापेमारी में सहायक आयुक्त प्रवर्तन कैलाश बिंजोला, निरीक्षक संजय रावत, डॉ. ज्योति वर्मा, खजान सिंह आदि शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *