Share

देहरादून। 27 फरवरी को होने जा रहे दून बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कहीं चाय पर चर्चा के बहाने, तो कहीं फोन कर वोटरों को लुभाने की कोशिश की जा रही है। संभावित दावेदार प्रैक्टिस और नॉन प्रैक्टिस मतदाताओं से संपर्क करने में जुट गए हैं।
संभावित दावेदारों ने सोशल मीडिया को प्रचार का हथियार बनाया हुआ है। अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वॉट्सएप समेत अन्य सोशल साइट पर संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा हैंडकार्ड बंटने भी शुरू हो गए हैं। दूसरी ओर चुनाव को लेकर चुनाव आचार संहिता कमेटी भी तैयार है। आचार संहिता अनुपालन कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन भट्ट ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव में भाग लेने अथवा मतदान के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है। आचार संहिता उल्लंघन में कमेटी स्वतः या किसी भी सदस्य की ओर से साक्ष्य सहित की गई शिकायत का संज्ञान ले सकेगी। दूरभाष से की गई शिकायत मान्य नहीं होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *