Share

लक्सर। बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कुंडी भगवानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को एफडी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में बालकों के समान ही कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। बालिकाओं को समान शिक्षा व अवसर प्राप्त होने पर वह नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अभिभावक बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम के तहत बालिकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सीडीपीओ ने नंदा गौरा योजना के तहत चयनित बालिकाओं को एफडी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह, समाजसेवी गोपाल कुंडलीवाल, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रजनी अधिकारी, भूरी रावत, शारदा थापा, अंजू रानी, सुषमा आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *