Share

काशीपुर। रामनगर जाने वाली ट्रेन अचानक रेड सिग्नल देख रुक गई। तकरीबन आधे घंटे बाद पहुंचे आरपीएफ व रेलवे की टीम ने ट्रेन का संचालन सुचारू कराया। हालांकि इस मामले को अधिकारी छिपाते रहे। रेलवे स्टेशन पर काशीपुर से रामनगर को जाने वाली ट्रेन मुरादाबाद पैसेंजर संख्या 55313 स्टेशन से अपने नियत समय 3.35 पर रवाना हुई। प्लेटफार्म से करीब 300 मीटर दूर ट्रेन अचानक रुक गई। दरअसल, तकनीकी खराबी के चलते स्टेशन से रेड सिग्नल ऑफ नहीं हुआ था। इस पर स्टेशन के कर्मचारी सहित आरपीएफ के लोग भी मौके पर पहुंच गए और खामी दुरुस्त कर ट्रेन का संचालन सुचारू कराया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *