Share

सितारगंज।श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में सिडकुल संयुक्त मोर्चा ने सिडकुल में महा पंचायत की। इस दौरान प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगा मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी कि दो सप्ताह में सिडकुल की न फैक्ट्रियों में श्रमिकों का उत्पीड़न न रोका गया तो प्रत्येक औद्योगिक इकाई में श्रमिक हड़ताल शुरू कर देंगे।
महापंचायत में संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह देउपा ने आरोप लगाया कि प्रबंधन गुजरात अंबुजा के श्रमिकों का शोषण कर रहा है। ईएसआइसी व ईपीएफ के पैसे की राशि भी नहीं दी जा रही है। इसका विरोध किया तो उन पर प्रबंधन ने मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने एलान किया कि दो सप्ताह में समाधान न किया तो हड़ताल के साथ ही सहायक श्रमायुक्त के कार्यालय पर भी धरना देंगे। इस दौरान श्रममंत्री को ज्ञापन भ भेजा गया। ज्ञापन में उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग है। इस मौके पर मोर्चा के महामंत्री कैलाश चंद पांडे के साथ बड़ी संख्या में सिडकुल की कंपनियों के श्रमिक मौजूद थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *