Share

देहरादून। जौनसार बावर क्षेत्र में विकसित हो रहे महाभारत सर्किट के लिए एक मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। इस एप पर यात्रियों के लिए पर्यटन स्थल के रूट के अलावा तमाम फोटो और उनसे संबंधित पौराणिक जानकारियां उपलब्ध होंगी। यह कहना है प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का। उन्होंने कहा कि एप के तैयार होते ही इसकी लांचिंग की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रविवार को ओएनजीसी स्थित आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित जौनसार महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के लोक गायक विक्की चैहान ने पिंक प्लाजो…समेत अन्य गीतों की शानदार प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में जौनसारी लोक नृत्यों में हाथी और पांडव नृत्य की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान लोगों ने पारंपरिक पकवानों का भी स्वाद लिया।
इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार जौनसार बावर क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। जल्द ही ये योजनाएं धरातल पर आ जाएंगी। इसके अलावा जौनसार बावर क्षेत्र के नृत्य और परिधानों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा दे रहे लोगों को सम्मानित भी किया। उन्होंने नमो नाद के बारे में बताते हुए कहा कि हरिद्वार में पिछले साल 1500 ढोल वादकों ने नमो नाद कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार नमो नाद में 3000 हजार ढोल वादक भाग लेंगे।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के स्कूलों में नौवीं कक्षा से 12वीं तक के छात्रों को डिजिलॉकर की सुविधा मिलेगी। सीबीएसई ने स्कूलों को छात्रों को यह सुविधा देने के लिए निर्देशित किया है। इस लॉकर में छात्रों के प्रवेश पत्र से लेकर मार्कशीट सुरक्षित रखी जाएंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *