Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के साथ ही सामने आए एग्जिट पोल में अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। तमाम एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही है। हालांकि पिछली बार की तुलना में उसकी सीटों में जरूर कमी हो सकती है।
वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में आप ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटों पर कब्जा किया था। मगर इस बार उसे 44 से 57 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि बहुमत के लिए 36 सीटों की ही जरूरत है।
दिल्ली के चुनावी प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री उतर आए थे। इसका फायदा इस बार भाजपा को होता दिख रहा है। पिछली बार तीन सीटों तक सिमटने वाली भाजपा को इस बार 26 सीटें तक मिलने का अनुमान है। कांग्रेस की स्थिति में हालांकि इस बार भी कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। उन्हें बमुश्किल एक सीट मिल जाए तो गनीमत होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *