Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार को लेकर अगले कुछ घंटों बाद लोगों का इंतजार खत्म हो जाएगा। मंगलवार को दोपहर बाद तक तस्वीर साफ हो जायेगी कि दिल्ली की सत्ता पर केजरीवाल दोबारा काबिज होते हैं या फिर इस बार भाजपा बाजी मारती है।
भारतीय निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, दिल्ली की सभी सीटों पर सुबह 8 बजे से एकसाथ मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना की कड़ी में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी।
बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने के बाद एक बाद बाद यानी 9 बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों मतों की गिनती के बाद रुझान आने वाले शुरू हो जाएंगे।
दिल्ली सीईओ कार्यालय के अनुसार इस बार चुनाव में कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। 69 विधानसभा क्षेत्रों के स्क्रूटनी का काम 8 फरवरी की शाम सात बजे तक पूरा हो गया था। वहां कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। करोल बाग विधानसभा क्षेत्र की रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई थी। 11 फरवरी को सुबह आठ बजे मतगणना का काम शुरू हो जाएगा। दिल्ली के कुल 27 केंद्रों पर मतगणना का काम किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *