Share

एजेंसीं न्यूज
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया है। वहीं तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।
सैन्य सूत्रों कि माने तो श्रीनगर में नाका पार्टी चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कार में मौजूद तीन आतंकियों ने खुद को फंसता देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया। वहीं जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए हैं। मगर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उधर आज अनुच्छेद 370 हटने के छह महीने पूरे होने कि वजह से पूरी घाटी में बंद का माहौल बना हुआ है। वहीं इसके चलते पूरे प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
घाटी में एक बार फिर माहौल को खराब करने की साजिश के तहत सौरा इलाके में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसके तहत पांच फरवरी को पूरी घाटी में दुकानें बंद रखने को कहा गया है। पोस्टर में कहा गया है कि पाकिस्तान समेत कई मुल्कों की ओर से पांच फरवरी को कश्मीर के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। चेताया गया कि यदि किसी ने दुकान खोलीं तो उसे नुकसान भुगतना पड़ सकता है। हालांकि, पुलिस ने पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *