Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार फरवरी और मार्च में स्वास्थ्य विभाग रविवार छुट्टी के दिन भी सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कर रोगियों को उपचार और रोगों से बचने हेतु जनता को जागरूक करेगा।
स्वास्थ्य मेलों के नोडल अधिकारी डा0 दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अरोग्य बनाने हेतु माह फरवरी और मार्च के सभी रविवार को जनपद के 29 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों 26 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जायेगा। इन स्वास्थ्य मेलों में सभी प्रकार की जांच और उपचार की व्यवस्था के साथ साथ टीबी, मलेरिया, डेंगू, कुष्ठ आदि रोगो से बचाव की जानकारी भी दी जायेगी। मेलों की निगरानी करने के लिए लखनऊ से डा0 मेजर विपुल अग्रवाल, संयुक्त निदेशक मुरादाबाद पहुंच गये है। जनपद स्तर से भी सभी जनपदस्तरीय अधिकारी मेलो का निरीक्षण करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *